होम Technology CG News : डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह अब भी स्पष्ट नहीं
Technology

CG News : डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

WhatsApp Facebook
CG News : डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39102-01f9acef-db63-4c37-b8b2-79b4cad54882 CG News : डिलीवरी के चार दिन बाद प्रसूता ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

CG News : कोरबा। जिले के कटघोरा स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के चार दिन बाद नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। नवजात की हालत कमजोर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इसी दौरान महिला की जेठानी के बच्चे की तबीयत भी बिगड़ गई और उसे भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस वजह से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। महिला ने अपने पति से अस्पताल में होने वाले खर्च की जानकारी भी ली थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि खर्च से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद वह आहत हुई होगी। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला को 10 सितंबर को भर्ती किया गया था और 13 सितंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं, पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को महिला अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और अस्पताल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)