होम Technology WhatsApp Users Alert : कहीं आपकी जानकारी तो नहीं हो रही शेयर? ऐसे बढ़ाएं अपनी प्राइवेसी
Technology

WhatsApp Users Alert : कहीं आपकी जानकारी तो नहीं हो रही शेयर? ऐसे बढ़ाएं अपनी प्राइवेसी

WhatsApp Facebook
WhatsApp Users Alert : कहीं आपकी जानकारी तो नहीं हो रही शेयर? ऐसे बढ़ाएं अपनी प्राइवेसी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39021-wp WhatsApp Users Alert : कहीं आपकी जानकारी तो नहीं हो रही शेयर? ऐसे बढ़ाएं अपनी प्राइवेसी

नई दिल्ली। आज के समय में WhatsApp दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में शामिल है। चैटिंग और कॉलिंग के अलावा WhatsApp पर यूजर्स की कई निजी जानकारियां भी जुड़ी होती हैं, जैसे प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस और स्टेटस अपडेट। कई बार ये जानकारी बिना ध्यान दिए दूसरे लोगों को दिखाई देती रहती है।

हालांकि WhatsApp अपने यूजर्स को कई ऐसे प्राइवेसी फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि आपकी कौन सी जानकारी कौन देख पाएगा। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को चेक और अपडेट कर सकते हैं।

सबसे पहले WhatsApp Privacy Settings करें चेक

अपनी WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग देखने के लिए सबसे पहले ऐप खोलें और Settings में जाएं। इसके बाद Privacy सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको आपकी निजी जानकारी से जुड़े सभी विकल्प दिखाई देंगे।

इन सेटिंग्स के जरिए आप यह तय कर सकते हैं कि आपकी जानकारी:

-सभी लोग देख सकते हैं

-सिर्फ आपके सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स देख सकते हैं

-कुछ चुनिंदा लोग ही देख पाएंगे

-कोई भी नहीं देख पाएगा

आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन विकल्पों को बदल सकते हैं।

प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन पर रखें कंट्रोल

WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग में सबसे महत्वपूर्ण विकल्प Profile Photo, Last Seen और Online Status के होते हैं। यूजर्स यह तय कर सकते हैं कि उनकी प्रोफाइल फोटो कौन देख सकता है। इसी तरह लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस को भी सीमित किया जा सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि हर व्यक्ति आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी देखे, तो इन सेटिंग्स को बदलकर अपनी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।

Status और About की जानकारी भी कर सकते हैं प्राइवेट

WhatsApp पर सिर्फ फोटो और लास्ट सीन ही नहीं, बल्कि Status और About सेक्शन की जानकारी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।Status Privacy में जाकर आप चुन सकते हैं कि आपका स्टेटस किन लोगों को दिखाई देगा। वहीं About सेक्शन की जानकारी को भी सीमित किया जा सकता है। इसके अलावा WhatsApp में यह सुविधा भी मिलती है कि आपको कौन-कौन लोग ग्रुप में जोड़ सकते हैं। इससे अनजान ग्रुप में जुड़ने से बचा जा सकता है।

अनजान कॉल से बचाएगा Silence Unknown Callers फीचर

WhatsApp का Silence Unknown Callers फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को शांत कर देता है। यानी ऐसे नंबरों से कॉल आने पर फोन की घंटी नहीं बजेगी। हालांकि, इन कॉल्स की जानकारी WhatsApp के कॉल टैब में दिखाई देती रहेगी। जरूरत पड़ने पर यूजर वहां से कॉल की जानकारी देख सकता है और वापस संपर्क भी कर सकता है।

ऐसे ऑन करें Silence Unknown Callers फीचर

इस फीचर को एक्टिव करने के लिए:

-WhatsApp खोलें

-Settings में जाएं

-Privacy विकल्प चुनें

-Calls सेक्शन में जाएं

-Silence Unknown Callers को ऑन कर दें

फीचर ऑन करने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स आपको परेशान नहीं करेंगी।

समय-समय पर चेक करें Privacy Settings

WhatsApp पर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करना जरूरी है। सही सेटिंग्स के जरिए आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सिर्फ उन्हीं लोगों तक पहुंचे, जिनके साथ आप इसे साझा करना चाहते हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)