होम Technology CG News : SSB कैंप में हवलदार ने उठाया खौफनाक कदम, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी
Technology

CG News : SSB कैंप में हवलदार ने उठाया खौफनाक कदम, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी

WhatsApp Facebook
CG News : SSB कैंप में हवलदार ने उठाया खौफनाक कदम, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38910-untitled CG News : SSB कैंप में हवलदार ने उठाया खौफनाक कदम, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी

CG News : भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान की मौत से हड़कंप मच गया। कैंप में तैनात हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आनंद प्रकाश तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात थे। घटना के समय कैंप में मौजूद अन्य जवानों और अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और SSB के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। मामले की परिस्थितियों और जवान द्वारा उठाए गए कदम के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)