होम Technology CG Accident : तीजा की खुशी पर लगा ग्रहण, सड़क हादसे में भाई-बहन ने गंवाई जान, चालक फरार
Technology

CG Accident : तीजा की खुशी पर लगा ग्रहण, सड़क हादसे में भाई-बहन ने गंवाई जान, चालक फरार

WhatsApp Facebook
CG Accident : तीजा की खुशी पर लगा ग्रहण, सड़क हादसे में भाई-बहन ने गंवाई जान, चालक फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38804-accidebt4 CG Accident : तीजा की खुशी पर लगा ग्रहण, सड़क हादसे में भाई-बहन ने गंवाई जान, चालक फरार

CG Accident : बालोद। तीजा पर्व पर बहन को मायके लाने और फिर गांव लौटने की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान दामेश्वर सिन्हा और नीता सिंह के रूप में हुई है।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा शनिवार को तीजा पर्व के मौके पर अपनी बहन नीता को लेने मोखा गांव पहुंचे थे। दोनों बाइक से वापस बड़े गौरी लौट रहे थे। इसी दौरान पुरूर के पास सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पिकअप छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाने में खड़ा करा लिया है। अब पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)