होम Technology Cyber Crime : क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से 50 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच
Technology

Cyber Crime : क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से 50 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

WhatsApp Facebook
Cyber Crime : क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से 50 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38776-cyber-crime Cyber Crime : क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से 50 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने भारी मुनाफे का लालच देकर व्यापारी को अपने जाल में फंसाया और करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निवेश के नाम पर हड़प ली। मामले में पीड़ित व्यापारी ने स्टेट साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेडिज वेयर कंपनी के नाम से शुरू किया संपर्क

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी दिवाकर भोजक से एक महिला ने खुद को लेडिज वेयर गारमेंट्स टेक्सटाइल कंपनी की संचालक बताते हुए संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश करने पर कम समय में बड़ा मुनाफा मिलने का दावा किया। इसके बाद व्यापारी को भरोसे में लेकर क्रिप्टो शेयर और ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे जमा करवाए गए।

मुनाफे का लालच देकर जमा कराई लाखों की रकम

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने व्यापारी को क्रिप्टो मार्केट में निवेश कर भारी रिटर्न मिलने का झांसा दिया। धीरे-धीरे करके व्यापारी से करीब 50 लाख 67 हजार रुपये से अधिक की राशि जमा करा ली गई। जब निवेश की गई रकम वापस नहीं मिली और मुनाफे का कोई हिसाब नहीं दिया गया, तब व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने स्टेट साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

तीन लोगों के नाम आए सामने

शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अरविंद बंसल, सिमरन शर्मा और रवि पंडित के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब इन संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है और उनके बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में भेजी गईं टीमें

स्टेट साइबर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए अन्य शहरों के लिए रवाना की गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन निवेश और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर होने वाली ठगी से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी के झांसे में आकर निवेश करने से पहले पूरी जांच करना जरूरी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)