होम Technology CG News : CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया गिरफ्तार
Technology

CG News : CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG News : CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38651-whatsapp-image-2026-09-11-at-72956-pm CG News : CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया गिरफ्तार

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।

गिरफ्तारी के बाद ED ने चेतन बरघोरिया को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 6 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है।

रिमांड अवधि के दौरान जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। ED गड़बड़ियों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की कड़ियों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)