छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है, साथ ही 22 सितंबर को बसो का परिचालन बंद रहेगा।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को प्रदर्शन किया है। संघ का कहना है कि पहले से कई मांगो को लेकर अपील की गई है पर कुछ नहीं हुआ ऐसे में हड़ताल किए जाने का फैसला किया गया है, इनमें यात्री किराया बढ़ाने से लेकर बसों के परमिट और फिटनेस से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 सितंबर से बस सेवा को बंद करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर सरकार 21 सितंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ पूरे प्रदेश में 22 सितंबर को बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे।
यह है मांग
आपको बता दें कि संघ ने यात्री किराया बढ़ाया जाए, बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए, ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए हुई, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए,
स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए, VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए, मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए, प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए, सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए.
The post छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है, appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


