होम Chhattisgarh कोरबा-कनबेरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में फिर से एक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क में शव रखने के बाद किया चक्काजाम
Chhattisgarh

कोरबा-कनबेरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में फिर से एक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क में शव रखने के बाद किया चक्काजाम

WhatsApp Facebook
कोरबा-कनबेरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में फिर से एक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क में शव रखने के बाद किया चक्काजाम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोरबा. कोरबा-कनबेरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार रात एक बार फिर कनबेरी मुख्य मार्ग में भयानक सड़क हादसा हो गया। कोरबा से अपने घर कनबेरी लौट रहे साइकिल सवार सुरेंदर सिंह को अज्ञात कार ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद वहां के लोगो ने बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है.

 

घटना के बाद कनबेरी सहित आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर कोरबा-कनबेरी मुख्य मार्ग पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर एसईसीएल से कोयला लेकर गुजरने वाले भारी वाहन, पावर प्लांट से निकलने वाली राखड़ गाड़ियां और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

 

अधिकारी पहुंचे मौके पर

 

चक्काजाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार दीपका बंदेराम भगत की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और मृतक के परिवार को सहायता से संबंधित कई मांगें रखीं। ग्रामीणों ने निश्चित सहायता राशि देने, मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, स्ट्रीट लाइट लगाने, सांकेतिक बोर्ड लगाने तथा मृतक की पुत्री को निजी ठेका कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखीं, आपको बता दें कि ग्रामीणों की मांगों पर प्रशासन की ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि मृतक के परिजनों को प्रदान की गई। इसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया और मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद एक बार फिर कोरबा-कनबेरी मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

The post कोरबा-कनबेरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में फिर से एक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क में शव रखने के बाद किया चक्काजाम appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)