होम Technology CG News : 15 मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे कत्लखाने, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Technology

CG News : 15 मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे कत्लखाने, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

WhatsApp Facebook
CG News : 15 मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे कत्लखाने, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38148-image-2026-09-07t133726166 CG News : 15 मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे कत्लखाने, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ धमधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आयशर वाहन से 15 मवेशियों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना ठूंसकर परिवहन करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर को गौसेवकों से सूचना मिली थी कि एक आयशर वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से भरकर धमधा से बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस ने बस स्टैंड स्थित साहू होटल के सामने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर हरे रंग की तिरपाल से ढके हिस्से में 3 पड़वा और 12 काले रंग की भैंस समेत कुल 15 मवेशी मिले। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को बिना पर्याप्त चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था।

पूछताछ में वाहन चालक शिवशंकर और उसके साथी परविंद कुमार, दोनों निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, ने मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से मध्य प्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि बरामद मवेशियों को पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)