होम Technology MP Global Investment Mission: दुबई में CM मोहन यादव ने शुरू किया निवेश अभियान, बोले- मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक साझेदारी का केंद्र
Technology

MP Global Investment Mission: दुबई में CM मोहन यादव ने शुरू किया निवेश अभियान, बोले- मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक साझेदारी का केंद्र

WhatsApp Facebook
MP Global Investment Mission: दुबई में CM मोहन यादव ने शुरू किया निवेश अभियान, बोले- मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक साझेदारी का केंद्र

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38121-pgb1-bhopal060926070809 MP Global Investment Mission: दुबई में CM मोहन यादव ने शुरू किया निवेश अभियान, बोले- मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक साझेदारी का केंद्र

दुबई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य का चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरा संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में शुरू हो गया है। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों, राजनयिक अधिकारियों, वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य सिर्फ निवेश आकर्षित करना नहीं है, बल्कि निवेशकों के साथ लंबे समय तक चलने वाली विकास साझेदारी तैयार करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेशक हितैषी नीतियां मौजूद हैं।

प्रवासी भारतीयों से संवाद, विकास में साझेदारी का आह्वान

दुबई पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भारतीय मिशन के अधिकारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय ने स्वागत किया। होटल फॉर्च्यून एट्रियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश की वैश्विक पहचान मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने उन्हें प्रदेश के विकास और निवेश अभियान का भागीदार बनने का आह्वान किया।

मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प को मिला वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई के ताज बिजनेस बे में आयोजित ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और जीआई उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की समृद्ध कला और पारंपरिक शिल्प को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया। इसमें बैतूल का बेल मेटल क्राफ्ट, अशोकनगर की चंदेरी साड़ी, महेश्वर की महेश्वरी साड़ी, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, भोपाल की जरी-जरदोजी और ग्वालियर कारपेट जैसे उत्पाद शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़कर कारीगरों के लिए नए आर्थिक अवसर तैयार किए जाएंगे।

भारतीय राजनयिक नेतृत्व से निवेश को लेकर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और दुबई एवं नॉर्थ अमीरात के भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी से मुलाकात की। बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक भूमि, बेहतर लॉजिस्टिक्स, कनेक्टिविटी और निवेश नीतियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने यूएई के निवेश कोषों, उद्योग समूहों और संस्थागत निवेशकों को मध्यप्रदेश से जोड़ने में सहयोग की अपील की। उन्होंने राजनयिक अधिकारियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

अरब संसद के अध्यक्ष से आर्थिक सहयोग पर मंथन

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यामाही के साथ भी महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में मध्यप्रदेश और अरब देशों के बीच व्यापार, निवेश, कृषि, पर्यटन, शिक्षा और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने अरब निवेशकों को नवकरणीय ऊर्जा, फार्मा, मेडिकल डिवाइस, वस्त्र उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और शहरी विकास क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया।

वैश्विक मीडिया के सामने रखी मध्यप्रदेश की विकास गाथा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मीडिया संवाद के दौरान मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और विकास मॉडल को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम, तेज स्वीकृति प्रक्रिया, बेहतर औद्योगिक नीतियां और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति निवेशकों के लिए बड़ी ताकत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब केवल निवेश का गंतव्य नहीं, बल्कि उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में आगे बढ़ रहा है।

AIM Congress 2026 के हाई-लेवल नेटवर्किंग कार्यक्रम में शामिल हुए CM

दुबई दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने AIM Congress 2026 के ‘टाइकून्स रात्रि भोज’ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में सॉवरेन वेल्थ फंड्स, वैश्विक निवेशकों, वित्तीय संस्थानों, कॉर्पोरेट प्रमुखों और नीति-निर्माताओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने यहां अंतरराष्ट्रीय निवेश समुदाय को मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, ग्रीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और निर्यात आधारित उद्योगों में निवेश के लिए वैश्विक कंपनियों को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया।

निवेश और विकास की नई साझेदारी पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुबई दौरे का उद्देश्य मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से प्रदेश में नए निवेश, रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां बढ़ेंगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)