होम Technology Delhi : दिल्ली में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Technology

Delhi : दिल्ली में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

WhatsApp Facebook
Delhi : दिल्ली में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38039-delhi-building-collapse Delhi : दिल्ली में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Satya Niketan Building Collapse: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आशंका जताई जा रही है कि कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस इमारत का इस्तेमाल पीजी (पेइंग गेस्ट) के रूप में किया जा रहा था, जहां कई छात्र रहते थे। हादसे के वक्त भी कुछ छात्र इमारत के अंदर मौजूद थे। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने में जुटा हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम

जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की करीब 12 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

मलबे में छात्रों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत में रहने वाले कुछ छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव टीमों ने मलबे से कुछ लोगों को तलाशने की कोशिश शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोग हादसे की चपेट में आए हैं।

आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

इमारत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास के लोगों को दूर रखा गया है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की परेशानी न आए।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)