होम Technology आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, बड़ा हादसा टला; इंजन समेत 3 कोच के पहिए उतरे
Technology

आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, बड़ा हादसा टला; इंजन समेत 3 कोच के पहिए उतरे

WhatsApp Facebook
आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, बड़ा हादसा टला; इंजन समेत 3 कोच के पहिए उतरे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38024-train आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, बड़ा हादसा टला; इंजन समेत 3 कोच के पहिए उतरे

आरा। बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (15484) आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर डिरेल हो गई। हादसे में इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए। राहत की बात है कि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्टेशन से निकलते ही तेज आवाज से मची अफरा-तफरी

महानंदा एक्सप्रेस आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हुई थी। कुछ दूरी आगे पश्चिमी ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही ट्रेन के कुछ हिस्से पटरी से उतर गए। उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। अचानक तेज आवाज सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी सीटों से उठकर स्थिति देखने लगे।

रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डिरेल हुए हिस्सों को अलग करने का काम शुरू किया। इसके बाद दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान कुछ समय तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।

हादसे की वजह का पता लगाने में जुटा रेलवे

रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रेन के डिरेल होने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इंजन, SLR बोगी और AC कोच के पहिए किन कारणों से पटरी से उतरे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)