होम Technology CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच बदला मौसम का मिजाज, रायपुर का तापमान एक दिन में 6 डिग्री चढ़ा
Technology

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच बदला मौसम का मिजाज, रायपुर का तापमान एक दिन में 6 डिग्री चढ़ा

WhatsApp Facebook
CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच बदला मौसम का मिजाज, रायपुर का तापमान एक दिन में 6 डिग्री चढ़ा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37920-weather CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच बदला मौसम का मिजाज, रायपुर का तापमान एक दिन में 6 डिग्री चढ़ा

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच राजधानी रायपुर के तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक दिन में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश हुई। राजनांदगांव में सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस तापमान, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रायपुर में आज बारिश के आसार

5 सितंबर को राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई। राजिम में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश हुई। वहीं गोबरा नवापारा और कुरूद में 5-5 सेमी पानी गिरा। भखारा, अभनपुर, मगरलोड, रायपुर शहर, पाटन और लाभांडीह में 4-4 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दरिमा में 3 सेमी, जबकि धमतरी, माना रायपुर एयरपोर्ट, राजपुर, मंदिर हसौद, आरंग और छुरा में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

दो दिन तक लगभग स्थिर रहेगा सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से और उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अभी भी उसी क्षेत्र में सक्रिय है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसके अगले दो दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)