होम Technology Earthquake: तिब्बत में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई भूकंप की तीव्रता
Technology

Earthquake: तिब्बत में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई भूकंप की तीव्रता

WhatsApp Facebook
Earthquake: तिब्बत में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई भूकंप की तीव्रता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37773-tibbat Earthquake: तिब्बत में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई भूकंप की तीव्रता

Earthquake: नई दिल्ली: नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस आपदा में मृतकों की संख्या 1,200 के पार पहुंच गई है। इसी बीच नेपाल के पड़ोसी तिब्बत में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई।

14 किलोमीटर गहराई में था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप दोपहर 1:46 बजे आया। इसका केंद्र धरती से करीब 14 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का अक्षांश 31.479 उत्तर और देशांतर 80.370 पूर्व दर्ज किया गया।

नेपाल में 1,243 मौतें, हजारों लापता

नेपाल में बाढ़ से अब तक 1,243 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय भी शामिल हैं। सेना और पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

भारत ने भेजी राहत सामग्री

भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है। भारत ने 11 विशेषज्ञों के साथ करीब 5.5 टन राहत सामग्री और दवाओं की पांचवीं खेप नेपाल भेजी है। नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत की मदद के लिए आभार जताया।

जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में कहा कि भोटकोशी नदी की बाढ़ सामान्य बारिश का नतीजा नहीं थी। उन्होंने हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन से बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। नेपाल की कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)