होम Chhattisgarh उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने किया स्वागत  
Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने किया स्वागत  

WhatsApp Facebook
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने किया स्वागत   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर विमानतल पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के रायपुर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी उनका स्वागत किया।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, मुख्य सचिव विकासशील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उपराष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

 

उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं। उनके रायपुर आगमन के दौरान विमानतल परिसर में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।

The post उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने किया स्वागत   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)