होम Technology NHAI TOLL SCAM: ईडी की एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में क्यों मचा है तहलका, पढ़ें पूरी खबर
Technology

NHAI TOLL SCAM: ईडी की एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में क्यों मचा है तहलका, पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp Facebook
NHAI TOLL SCAM: ईडी की एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में क्यों मचा है तहलका, पढ़ें पूरी खबर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37577-nhai-toll-scam-ed-raids-14-locations-across-delhi-up-maharashtra-other-states NHAI TOLL SCAM: ईडी की एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में क्यों मचा है तहलका, पढ़ें पूरी खबर

NHAI TOLL SCAM: नई दिल्ली। NHAI टोल प्लाजा में धोखाधड़ी मामले को लेकर ईडी ने बुधवार सुबह देशभर के अलग-अलग राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली की जांच के लिए छापेमारी की। ये तलाशी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता में स्थित जगहों पर की जा रही है।

फर्जी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके करोड़ों का घोटाला

दरअसल, हाल ही में कुछ आरोपियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के आधिकारिक सिस्टम के समानांतर एक फर्जी सॉफ्टवेयर सिस्टम बनाकर गैर-कानूनी तरीके से करोड़ों रुपये जमा किए। UP STF ने पहले ही इस रैकेट का पर्दाफाश किया था।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने सरकारी रिकॉर्ड में टोल कलेक्शन का केवल पांच प्रतिशत हिस्सा ही दिखाया, जबकि बाकी 95 प्रतिशत रकम का गबन कर लिया। इस मामले में दर्ज दो पुलिस FIR का संज्ञान लेने के बाद ED ने जांच शुरू की।

फोरेंसिक जांच से धोखाधड़ी की पुष्टि

FIR में आरोप लगाया गया था कि धोखाधड़ी फर्जी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके टोल रसीदें बनाकर की गई थी। टोल से होने वाली कमाई को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से अलग कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशायल (ED) की जांच में फोरेंसिक एनालिसिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिकॉर्ड के आधार पर फर्जी सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। ED की इस हालिया छापेमारी का मकसद धोखाधड़ी से जुड़े डिजिटल सबूत इकट्ठा करना, आरोपियों की पहचान करना और अपराध से हुई कमाई का पता लगाना है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)