होम Raipur News रायपुर रेल मंडल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, 6.88 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ
Raipur News

रायपुर रेल मंडल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, 6.88 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ

WhatsApp Facebook
रायपुर रेल मंडल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, 6.88 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में विभिन्न विभागों में कार्यरत 13 रेलकर्मी 31 अगस्त 2026 को अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विदाई एवं सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया।

 

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग, सहायक कार्मिक अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त रेलकर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक, बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रायपुर रेल मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 13 कर्मचारियों में यांत्रिकी विभाग के 2, इंजीनियरिंग विभाग के 3, परिचालन विभाग के 3, विद्युत विभाग के 2, वाणिज्य विभाग के 1, मेडिकल विभाग के 1 और कार्मिक विभाग के 1 कर्मचारी शामिल हैं।

 

समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को विदाई दी गई और सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक भुगतान प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। ई-पेमेंट के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल 6 करोड़ 88 लाख 28 हजार 4 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।

 

इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (PPO), पहचान पत्र तथा कर्मचारियों और उनके आश्रितों के पास कार्ड भी 31 अगस्त 2026 को प्रदान किए गए। रेलवे की ओर से सेवानिवृत्ति से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और भुगतान समय पर उपलब्ध कराए गए।

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेलवे में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की नई शुरुआत होती है, इसलिए सभी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ सुखद समय बिताएं।

 

उन्होंने सेवानिवृत्ति के दौरान प्राप्त राशि का उचित वित्तीय नियोजन और सुरक्षित स्थान पर निवेश करने की सलाह भी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सुखद भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 

The post रायपुर रेल मंडल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, 6.88 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)