होम Technology CG News : बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला ने लगाई फांसी, वीडियो और दीवार पर मिले नोट से जांच तेज
Technology

CG News : बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला ने लगाई फांसी, वीडियो और दीवार पर मिले नोट से जांच तेज

WhatsApp Facebook
CG News : बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला ने लगाई फांसी, वीडियो और दीवार पर मिले नोट से जांच तेज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37490-untitled CG News : बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला ने लगाई फांसी, वीडियो और दीवार पर मिले नोट से जांच तेज

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 40 वर्षीय महिला की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की लक्ष्मणबंध बस्ती में रहने वाली लक्ष्मी मानिकपुरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था, जिसमें पारिवारिक विवाद से जुड़ी बातें सामने आने की जानकारी है।

परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले महिला का पति, बेटे और बहू के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपनी बहनों को वीडियो भेजा। पुलिस को घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने अपनी बहू पूर्णिमा महंत पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

हैंडराइटिंग एक्सपर्ट करेंगे लिखावट की जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, दीवार पर मिली लिखावट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। पुलिस वीडियो और सुसाइड नोट समेत मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक परिस्थितियां और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)