होम Raipur News Raipur: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक की मौत
Raipur News

Raipur: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक की मौत

WhatsApp Facebook
Raipur: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37468-road-accident-in-kharora-one-killed-in-a-violent-collision-between-a-truck-and-creta Raipur: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक की मौत

Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा में मंगलवार सुबह ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुआ है।

इस हादसे में शिवम साहू की मौत हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)