होम Technology CG Accident : कार-बाइक की भीषण टक्कर, दोनों वाहन पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा युवक लापता
Technology

CG Accident : कार-बाइक की भीषण टक्कर, दोनों वाहन पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा युवक लापता

WhatsApp Facebook
CG Accident : कार-बाइक की भीषण टक्कर, दोनों वाहन पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा युवक लापता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37302-768-512-17035595-thumbnail-3x2-gumla CG Accident : कार-बाइक की भीषण टक्कर, दोनों वाहन पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा युवक लापता

CG Accident : पिथौरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता बताया जा रहा है।

टक्कर के बाद नदी में गिरे वाहन

जानकारी के मुताबिक, कार में चार लोग सवार थे और वे जोक नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान पुल पर सामने से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव का प्रयास करते हुए कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी।

बाइक सवार की तलाश में रेस्क्यू अभियान

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक टक्कर के बाद नदी के गहरे पानी में गिर गया और उसका अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर सांकरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव दल की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल नदी में लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)