होम Technology CG News : हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव, गांव में पसरा मातम
Technology

CG News : हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव, गांव में पसरा मातम

WhatsApp Facebook
CG News : हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव, गांव में पसरा मातम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37296-0d98ad04-670f-47b2-b998-0b8fc154ccc5 CG News : हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव, गांव में पसरा मातम

CG News : सूरजपुर। जिले में हाथी के हमले से एक बार फिर इंसानी जान चली गई। वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के ग्राम जजावल में एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक किसी काम से जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

जंगल में मिला ग्रामीण का शव

घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर से गुजर रहे थे। उन्होंने वहां ग्रामीण का शव देखा और तत्काल आसपास के लोगों के साथ वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है।

वन विभाग की टीम घटना की जांच के साथ इलाके में हाथी की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)