होम Chhattisgarh बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की तबीयत खराब, स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा 
Chhattisgarh

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की तबीयत खराब, स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा 

WhatsApp Facebook
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की तबीयत खराब, स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा 

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की तबीयत खराब होने की खबर के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की मेडिकल जांच में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हाल ही में काम के सिलसिले में रांची जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इमरान ने सोशल मीडिया पर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी, लेकिन उनकी ओर से बीमारी के बारे में विस्तृत आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।

 

 

 

इमरान हाशमी को 29 अगस्त को बेंगलुरु के Sunburn Union में आयोजित होने वाले एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म करना था। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और कार्यक्रम को रद्द नहीं बल्कि पोस्टपोन किया गया है। 12 सितंबर को होगी फैंस से मुलाकात इमरान ने बताया कि बेंगलुरु का यह शो अब 12 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि कार्यक्रम खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ तारीख आगे बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए भी मान्य रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में रांची गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्वस्थ महसूस हुआ और मेडिकल टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में H1N1 पॉजिटिव आने की जानकारी सामने आई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।

The post बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की तबीयत खराब, स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा  appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)