होम Technology CG News : नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, मदद के साथ आत्मनिर्भरता का दिया भरोसा
Technology

CG News : नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, मदद के साथ आत्मनिर्भरता का दिया भरोसा

WhatsApp Facebook
CG News : नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, मदद के साथ आत्मनिर्भरता का दिया भरोसा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37281-untitled CG News : नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, मदद के साथ आत्मनिर्भरता का दिया भरोसा

CG News : सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दर्द को साझा करने और उन्हें मजबूत सहारा देने की पहल की गई है। मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी परिस्थितियों को जाना। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का भरोसा दिलाया।

नक्सली हिंसा में पिता की मौत, बेटे की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेनपल्ली पटेलपारा निवासी मुचाकी रामा की 5 मई 2025 को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी थी। उनके परिवार में पत्नी आयाती, 18 वर्षीय बेटा किशोर, 15 वर्षीय बेटी संजना और करीब 70 वर्षीय माता मुचाकी हुंगी हैं।

परिवार वर्तमान में कृषि कार्य के सहारे जीवन-यापन कर रहा है। डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने परिवार से मुलाकात कर किशोर को आगे की पढ़ाई के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही उसे वुडन वर्क का प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण का पूरा खर्च मातंगी धाम वहन करेगा, ताकि किशोर हुनर सीखकर भविष्य में परिवार का सहारा बन सके।

37282-f90562e6-38fd-4f5e-9b40-0c79d9590f03 CG News : नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, मदद के साथ आत्मनिर्भरता का दिया भरोसा

 

IED की चपेट में आई सुक्की को आर्थिक सहारा

चिंतलनार थाना क्षेत्र के भीमापुरम की 14 वर्षीय मड़कम सुक्की पहले लगाए गए IED की चपेट में आने से अपना एक पैर गंवा चुकी हैं। परिवार कृषि कार्य पर निर्भर है और उनकी मां मड़कम लिंगी, बड़ी बहन मड़कम भीमे और छोटा भाई मड़कम गुड्डी उनके साथ रहते हैं।

सुक्की और उसके परिवार की स्थिति को देखते हुए मातंगी धाम की ओर से घर की मरम्मत के लिए 51 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई। इसके अलावा डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुक्की के भविष्य के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास करने की बात कही।

मातंगी धाम की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि सुक्की को नौकरी मिलने तक एक वर्ष तक हर महीने 31 हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। यह राशि उसके उपचार, दैनिक जरूरतों और परिवार के सहयोग के लिए दी जाएगी।

आर्थिक मदद के साथ हुनर और रोजगार पर जोर

डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को केवल तत्काल आर्थिक मदद देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें सम्मानजनक जीवन, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

इसी उद्देश्य से मातंगी धाम की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और आर्थिक सहयोग की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे कठिन परिस्थितियों से उबरकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)