होम Technology Nepal: नेपाल में बाढ़ के बीच बहकर आया बैंक लॉकर, 29 लोग कैश निकालते पकड़े गए; 92.68 लाख रुपए बरामद
Technology

Nepal: नेपाल में बाढ़ के बीच बहकर आया बैंक लॉकर, 29 लोग कैश निकालते पकड़े गए; 92.68 लाख रुपए बरामद

WhatsApp Facebook
Nepal: नेपाल में बाढ़ के बीच बहकर आया बैंक लॉकर, 29 लोग कैश निकालते पकड़े गए; 92.68 लाख रुपए बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37202-nepal-bank Nepal: नेपाल में बाढ़ के बीच बहकर आया बैंक लॉकर, 29 लोग कैश निकालते पकड़े गए; 92.68 लाख रुपए बरामद

Nepal: धादिंग। नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच एक बैंक का लॉकर पानी के तेज बहाव में बहकर धादिंग जिले तक पहुंच गया। यहां लोगों ने लॉकर तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने की कोशिश की। इसी दौरान नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से 92,68,505 नेपाली रुपए बरामद किए हैं।

त्रिशूली नदी में बहा लॉकर

रसुवा और ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ से त्रिशूली नदी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान बैंक का लॉकर पानी में बह गया और धादिंग पहुंच गया। यहां लोगों की नजर लॉकर पर पड़ी और उसे खोलने की कोशिश शुरू हुई।

कैश निकालते पकड़े गए 29 लोग

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, 29 लोग लॉकर से नकदी निकाल रहे थे। तभी संयुक्त गश्ती दल मौके पर पहुंचा और सभी को पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता डीआईजी अबी नारायण काफ्ले ने बताया कि सभी संदिग्धों को धादिंग जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

बैंक की जानकारी नहीं हुई सार्वजनिक

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लॉकर किस बैंक या शाखा का था। पुलिस बैंक और लॉकर से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला के शव से गहने चुराने पर 2 गिरफ्तार

बाढ़ के दौरान नारायणी नदी से बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चितवन पुलिस ने मदन गुरुंग (25) और उमेश चौधरी (38) को भरतपुर से पकड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों पर शव से गहने निकालने का आरोप है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)