होम Technology Bihar: गोपालगंज में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में एक-एक कर उतरे 4 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए
Technology

Bihar: गोपालगंज में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में एक-एक कर उतरे 4 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए

WhatsApp Facebook
Bihar: गोपालगंज में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में एक-एक कर उतरे 4 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37195-bihar Bihar: गोपालगंज में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में एक-एक कर उतरे 4 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए

Bihar: गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही पट्टी गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने पर चार कामगारों की मौत हो गई। उन्हें बचाने उतरा एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

15 दिन से बंद थी टंकी

जानकारी के अनुसार, गांव के गयासुद्दीन मियां के मकान में करीब 15 दिन पहले शौचालय की टंकी की ढलाई हुई थी। शनिवार को टंकी के अंदर लगी लकड़ी और प्लाई की सेंट्रिंग हटाने के लिए मजदूर एक-एक कर नीचे उतरे। टंकी लंबे समय से बंद थी, जिससे अंदर जहरीली गैस जमा होने की आशंका है।

एक को बचाने उतरे, सभी बेहोश हुए

पहला मजदूर नीचे उतरते ही छटपटाने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी कामगार भी टंकी में उतर गए। कुछ ही देर में जहरीली गैस की चपेट में आकर सभी बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव शुरू किया।

चारों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बंटी बैठा, टीपू, उमेश यादव और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

बचाने गया युवक भी घायल

बचाव के दौरान सिराज खान भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)