होम Technology MP-UP बॉर्डर पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात: चित्रकूट में मंदाकिनी 30 फीट उफनी, रामघाट का पुल बहा; सतना में रेलवे ट्रैक डूबे
Technology

MP-UP बॉर्डर पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात: चित्रकूट में मंदाकिनी 30 फीट उफनी, रामघाट का पुल बहा; सतना में रेलवे ट्रैक डूबे

WhatsApp Facebook
MP-UP बॉर्डर पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात: चित्रकूट में मंदाकिनी 30 फीट उफनी, रामघाट का पुल बहा; सतना में रेलवे ट्रैक डूबे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37187-mp MP-UP बॉर्डर पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात: चित्रकूट में मंदाकिनी 30 फीट उफनी, रामघाट का पुल बहा; सतना में रेलवे ट्रैक डूबे

चित्रकूट। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। नदियां और नाले उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामघाट समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। गोरगी बांध टूटने की सूचना के बाद प्रशासन और राहत दलों को अलर्ट किया गया है।

मंदाकिनी का रौद्र रूप, रामघाट में बाढ़

मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर बताई जा रही है। तेज बहाव के कारण रामघाट के आसपास पानी पहुंच गया। करीब 300 मीटर लंबे पुल के बहने की सूचना है। पुल क्षतिग्रस्त होने से दोनों ओर का आवागमन प्रभावित हुआ है।

भरत घाट में डूबा दो मंजिला मकान

भरत घाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक दो मंजिला मकान तक पहुंच गया। घर में फंसे परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए नाव की मदद ली गई। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

सतना में रेलवे ट्रैक पर पानी, ट्रेन रोकी

सतना में भी लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के बाद सुरक्षा के लिहाज से एक पैसेंजर ट्रेन रोक दी गई। रेलवे अधिकारी ट्रैक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

थानों और सरकारी परिसरों में भी पानी

सतना के कई पुलिस थानों और सरकारी परिसरों में पानी भर गया है। पुलिसकर्मियों को जलभराव के बीच काम करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील की है।

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

बरदहा नदी के उफान से पहले भी चित्रकूट के कई गांव प्रभावित हो चुके हैं। लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)