होम Technology CG News : एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त Alliance Air फ्लाइट का टायर फटा, 60 यात्रियों की बची जान
Technology

CG News : एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त Alliance Air फ्लाइट का टायर फटा, 60 यात्रियों की बची जान

WhatsApp Facebook
CG News : एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त Alliance Air फ्लाइट का टायर फटा, 60 यात्रियों की बची जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37111-b99af2d7-7c4f-4ab1-92a5-3bd773bfcb43 CG News : एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त Alliance Air फ्लाइट का टायर फटा, 60 यात्रियों की बची जान

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से पहुंची Alliance Air की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान एक पहिया फट गया। घटना के दौरान विमान में 60 यात्री सवार थे। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से Alliance Air की फ्लाइट ने सुबह करीब 10:55 बजे उड़ान भरी थी। लगभग 2 घंटे 35 मिनट के सफर के बाद विमान बिलासा एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इसी दौरान विमान के दाईं ओर का पहिया अचानक फट गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद पहिए में आग भी लगी। विमान कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा, लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया।

60 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

टायर फटने की घटना से विमान में बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। अचानक हुई घटना के चलते एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 60 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम ने स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)