होम Technology CG Crime : 50 लाख की चोरी का खुलासा, छत उखाड़कर TMC स्टोर में घुसे थे चोर, 4 गिरफ्तार
Technology

CG Crime : 50 लाख की चोरी का खुलासा, छत उखाड़कर TMC स्टोर में घुसे थे चोर, 4 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : 50 लाख की चोरी का खुलासा, छत उखाड़कर TMC स्टोर में घुसे थे चोर, 4 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37101-csel CG Crime : 50 लाख की चोरी का खुलासा, छत उखाड़कर TMC स्टोर में घुसे थे चोर, 4 गिरफ्तार

CG Crime : कोरिया। पाण्डोपारा के झिलमिली साइड स्थित TMC कंपनी के स्टोर में हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये कीमत के तांबा, पीतल और कांसा से बने मशीन पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

छत की सीट उखाड़कर स्टोर में घुसे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 21-22 अगस्त की दरम्यानी रात आरोपियों ने समूह बनाकर TMC के स्टोर को निशाना बनाया। चोरों ने स्टोर की छत की सीट उखाड़ी और अंदर दाखिल होकर कोयला उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के महंगे पार्ट्स चोरी कर लिए। चोरी के बाद सामान को बड़सरा जंगल में छिपाया गया, फिर इसे चरचा निवासी कबाड़ी के पास बेच दिया गया।

40 लाख का चोरी का माल बरामद

मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ में चोरी का राज खुला। आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये के धातु निर्मित मशीन पार्ट्स बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 तलवार, टॉर्च, मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में किशन कुमार (24), मंगलराम उर्फ गोलू (24), करन (24) और अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां (30) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को 27 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

24 अगस्त को दर्ज हुई थी शिकायत

TMC पण्डोपारा परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्यामल मैती ने 24 अगस्त को पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में स्टोर से तांबा, पीतल और कांसा से बने मशीन पार्ट्स चोरी होने की जानकारी दी गई थी, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)