होम Technology Telangana Bus Accident: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल
Technology

Telangana Bus Accident: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल

WhatsApp Facebook
Telangana Bus Accident: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36899-telangana-bus-accident-suriyapet-6-dead Telangana Bus Accident: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल

Telangana Bus Accident:विजयवाड़ा। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस अचानक आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना आज सुबह कोडाडा मंडल के द्वारकुंट इलाके (दुर्गापुरम स्टेज के पास) में हुई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर गहरी नींद में थे।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

36900-telangana-bus-accident Telangana Bus Accident: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया गहरा शोक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से राहत कार्यों और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने की निगरानी करने को कहा गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)