होम Technology MP News : महिला और दो मासूम बेटियों की हुई मौत, जहर सेवन करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Technology

MP News : महिला और दो मासूम बेटियों की हुई मौत, जहर सेवन करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
MP News : महिला और दो मासूम बेटियों की हुई मौत, जहर सेवन करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36887-d1c43204-572e-4a6a-88d2-f03a9d83b454 MP News : महिला और दो मासूम बेटियों की हुई मौत, जहर सेवन करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

MP News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में एक ही परिवार की तीन मौतों से काछी मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय वर्षा दांगी और उनकी 12 वर्षीय व 9 वर्षीय बेटियों की मौत हो गई। तीनों को सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के मुताबिक, शाम के समय वर्षा को उल्टियां हो रही थीं, जबकि उनकी छोटी बेटी सेजल घर में अचेत अवस्था में मिली थी। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सेजल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वर्षा के पति रितेश दांगी अपनी दूसरी बेटी शानवी और पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे।

इलाज के दौरान 12 वर्षीय शानवी ने भी दम तोड़ दिया, जबकि देर रात वर्षा की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों ने फिलहाल मौत के पीछे की वजह से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि तीनों की तबीयत अचानक कैसे बिगड़ी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका सामने आई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)