होम Chhattisgarh नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म
Chhattisgarh

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

WhatsApp Facebook
नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

भौगोलिक संदर्भ पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था. इसी बहाने उसे मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी के सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कुरुद थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. अपराध और न्याय जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदही, जिला बालोद समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

The post नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)