होम Chhattisgarh राजधानी में चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल
Chhattisgarh

राजधानी में चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल

WhatsApp Facebook
राजधानी में चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटना सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों घटनाओं में युवकों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। महादेव घाट रोड पर हुई मौत

पहली वारदात महादेव घाट रोड पर सुमीत बाजार के पास हुई। बताया जा रहा है कि कैलाश अपनी महिला मित्र के साथ पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार टिकेंद्र ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान कैलाश ने चाकू छीनकर टिकेंद्र पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद टिकेंद्र की मौत हो गई। वहीं घायल कैलाश को इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंगोराभाठा में युवक पर चाकू से हमला दूसरी घटना रात करीब 12ः30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में हुई। यहां 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा का कुछ स्थानीय युवकों आशीष उर्फ देवकुमार यादव 19 वर्ष, रवि ध्रुव 18 वर्ष, पीतांबर निषाद 21 वर्ष से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने भोला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में भोला को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

दोनों घटनाओं के बाद डीडी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। दोनों मामलों में हत्या, बलवा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, विवाद की वजह और घटनाओं के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

The post राजधानी में चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)