होम Technology CG Crime : आयशर वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे 400 किलो गांजा, ओडिशा सप्लायर समेत 5 गिरफ्तार
Technology

CG Crime : आयशर वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे 400 किलो गांजा, ओडिशा सप्लायर समेत 5 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : आयशर वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे 400 किलो गांजा, ओडिशा सप्लायर समेत 5 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36765-66300db9-069f-41ba-8a8c-2cd939988946 CG Crime : आयशर वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे 400 किलो गांजा, ओडिशा सप्लायर समेत 5 गिरफ्तार

CG Crime : गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। ऑपरेशन निश्चय के तहत देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए तस्करी से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को भी पकड़ा गया है।

चेकपोस्ट पर पकड़ा गया तस्करी का माल

पुलिस टीम 24 अगस्त की रात खुटगांव नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की छत पर काले तिरपाल से ढके पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें करीब 400 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में वाहन सवार संतोष मोहिते और सुमित थोड़वे ने बताया कि आगे बाइक से कुछ लोग रास्ते की निगरानी करते हुए चल रहे थे।

बाइक से पायलटिंग कर रहे आरोपी भी गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक क्रमांक OD 08 W 5814 को रोका। बाइक सवार पंकज मोहिते और जलंधर खम्हारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तस्करी में इस्तेमाल आयशर वाहन के साथ पायलटिंग बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

ओडिशा से सप्लायर तक पहुंची पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी थाना क्षेत्र के डेंगागुड़ा निवासी विनोद दिसारी से लेने की जानकारी दी। इसके बाद गरियाबंद पुलिस की टीम ओडिशा पहुंची और आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से गांजा बिक्री से जुड़े 5 लाख रुपये नकद बरामद किए।

करोड़ों का गांजा और लाखों की नकदी जब्त

पुलिस की कार्रवाई में कुल 400 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है, एक आयशर वाहन, ग्लैमर बाइक, तीन मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के रूट की भी जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)