होम Technology CG News : छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36726-ggwl CG News : छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कानिडबरी गांव में एक आरक्षक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छुट्टी पर अपने गांव आए आरक्षक का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान रूप नारायण नागवंशी के रूप में हुई है। वे कानिडबरी गांव के निवासी थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों को होने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)