होम Technology Raksha Bandhan 2026 : 28 अगस्त को पूरे दिन बांध सकेंगे राखी, भद्रा नहीं डालेगी बाधा; जानें शुभ मुहूर्त
Technology

Raksha Bandhan 2026 : 28 अगस्त को पूरे दिन बांध सकेंगे राखी, भद्रा नहीं डालेगी बाधा; जानें शुभ मुहूर्त

WhatsApp Facebook
Raksha Bandhan 2026 : 28 अगस्त को पूरे दिन बांध सकेंगे राखी, भद्रा नहीं डालेगी बाधा; जानें शुभ मुहूर्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36653-untitled Raksha Bandhan 2026 : 28 अगस्त को पूरे दिन बांध सकेंगे राखी, भद्रा नहीं डालेगी बाधा; जानें शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026 : धर्म डेस्क। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनें पूरे दिन शुभ समय में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा पर इस बार शतभिषा नक्षत्र, सुकर्मा योग और मीन राशि के चंद्रमा का संयोग बन रहा है। शुक्रवार के दिन सुकर्मा योग का मेल पर्व की शुभता को और बढ़ा रहा है।

27 अगस्त को खत्म हो जाएगी भद्रा

रक्षाबंधन से एक दिन पहले यानी 27 अगस्त की सुबह 9:09 बजे से रात 9:25 बजे तक भद्रा रहेगी। 28 अगस्त को भद्रा समाप्त हो चुकी होगी, इसलिए राखी बांधने के दौरान भद्रा का कोई व्यवधान नहीं रहेगा।

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण भी

इस साल रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ग्रहण का समय सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक बताया गया है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके धार्मिक प्रभाव को मान्य नहीं माना जाएगा और राखी बांधने में कोई बाधा नहीं होगी।

सुबह से शाम तक राखी बांधने के शुभ समय

अमृत चौघड़िया: सुबह 6:08 बजे से 10:53 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 बजे से 12:53 बजे तक

शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:28 बजे से 2:03 बजे तक

अपराह्न काल: दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:16 बजे तक

चर चौघड़िया: शाम 5:13 बजे से 6:48 बजे तक

राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान

राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है। पूजा की थाली में राखी के साथ रोली, चंदन, अक्षत, दीपक और मिठाई रखना चाहिए।

इस तरह 28 अगस्त को बहनें अपनी सुविधा के अनुसार शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और मंगलमय जीवन की कामना कर सकेंगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)