होम Auto श्रावण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
Auto

श्रावण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

WhatsApp Facebook
श्रावण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया और प्रदेश की उन्नति तथा सभी नागरिकों के सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन भी उपस्थित रहे।

 

श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान शिवालयों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के निवास पर भी धार्मिक वातावरण में भगवान शिव की आराधना की गई।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेश की समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। रुद्राभिषेक के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

 

The post श्रावण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)