होम Technology CG Crime : शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार के खेत में छिपा मिला आरोपी, पिस्टल बरामद
Technology

CG Crime : शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार के खेत में छिपा मिला आरोपी, पिस्टल बरामद

WhatsApp Facebook
CG Crime : शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार के खेत में छिपा मिला आरोपी, पिस्टल बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36537-8fa82843-a1a9-4107-8236-cef0ecd88ad3 CG Crime : शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार के खेत में छिपा मिला आरोपी, पिस्टल बरामद

CG Crime : रायगढ़। गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट शराब दुकान में तैनात सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग के मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय विवेक कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की है।

डांट का बदला लेने पहुंचा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की रात गेरवानी शराब दुकान में गार्ड चंद्रशेखर पटेल ड्यूटी पर तैनात था। करीब 10:30 बजे विवेक यादव अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ शराब दुकान पहुंचा था। देर रात दुकान आने को लेकर गार्ड ने दोनों को डांट-फटकार लगाई, जिसके बाद विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों लेबर क्वार्टर लौट गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गार्ड की डांट से उसका साथी रोशन परेशान हो गया था। इसी बात से नाराज होकर विवेक पिस्टल लेकर दोबारा शराब दुकान पहुंचा और गार्ड पर फायरिंग कर दी। गोली गार्ड के पेट में लगी।

36539-fa5263ba-fc07-4fff-afec-9d5c502c85ac CG Crime : शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार के खेत में छिपा मिला आरोपी, पिस्टल बरामद

 

CCTV से मिली आरोपी की पहचान

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होकर बिहार भाग गया। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी सुराग जुटाए। जांच में आरोपी के बिहार के जमुई जिले में छिपे होने की जानकारी मिली।इसके बाद उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से ग्राम खैरा में तलाश शुरू की गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर से निकलकर खेत में जा छिपा। करीब 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उसे खेत से गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल और गोली खरीदने की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में पिस्टल और एक गोली खरीदी थी। उसने पिस्टल का इस्तेमाल प्लांट के फोरमैन को डराने-धमकाने के लिए भी करने की बात कही। पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली है। मामले में फरार आरोपी रोशन ठाकुर की तलाश जारी है। पुलिस ने घायल गार्ड की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)