होम Technology CG Accident: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर
Technology

CG Accident: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर

WhatsApp Facebook
CG Accident: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36494-balrampur-pickup-truck-collision-3-workers-dead-7-injured-rajpur-chhattisgarh CG Accident: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर

CG Accident: राजपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में देर रात मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप बाक्साइट लोड ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा रात करीब 2 बजे राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास हुआ। सभी मजदूर सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप की बाक्साइट लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर में पिकअप बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार सभी 10 मजदूर घायल हो गए। इनमें 3 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक मजदूरों में रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) शामिल हैं। तीनों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।

वहीं, सात अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों में देव कुमार (34), भानू (32), अमर साय (40), लक्ष्मण (30), अजय कुमार (40), राय सिंह (38) और प्रदीप (34) शामिल हैं।

राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई थी। मृतकों के परिजन सुबह राजपुर पहुंचे। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में कम से कम चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)