होम › Technology › UP Crime : शादी का झांसा, हिडन कैमरा और ब्लैकमेलिंग का खेल, 5 लाख की मांग के बाद गिरोह का खुलासा
Technology

UP Crime : शादी का झांसा, हिडन कैमरा और ब्लैकमेलिंग का खेल, 5 लाख की मांग के बाद गिरोह का खुलासा

WhatsApp Facebook
UP Crime : शादी का झांसा, हिडन कैमरा और ब्लैकमेलिंग का खेल, 5 लाख की मांग के बाद गिरोह का खुलासा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36479-untitled UP Crime : शादी का झांसा, हिडन कैमरा और ब्लैकमेलिंग का खेल, 5 लाख की मांग के बाद गिरोह का खुलासा

UP Crime : संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी का रिश्ता तलाश रहे लोगों को निशाना बनाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रजपुरा थाना पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला लक्ष्मी अविवाहित या पत्नी की मृत्यु हो चुके पुरुषों से मोबाइल के जरिए संपर्क करती थी। बातचीत के जरिए भरोसा कायम करने के बाद उन्हें मिलने के लिए किराये के कमरे में बुलाया जाता था। पुलिस का आरोप है कि कमरे में पहले से हिडन कैमरा लगाया जाता था और निजी वीडियो रिकॉर्ड कर बाद में पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता था।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगते थे रुपये

पुलिस के अनुसार, निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम मांगी जाती थी। अब तक पुलिस के सामने ऐसे पांच मामलों की जानकारी सामने आने की बात कही गई है।

एक मामले में देवपुरा निवासी होराम सिंह ने 20 अगस्त को शिकायत दी थी कि उनसे 5 लाख रुपये की मांग की गई और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर रजपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

शादी के नाम पर भी ठगी का आरोप

पुलिस जांच में गिरोह का दूसरा तरीका भी सामने आया। जो लोग प्रेमजाल में नहीं फंसते थे, उन्हें शादी कराने का प्रस्ताव दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, 40 से 50 हजार रुपये में शादी तय कराने के बाद लक्ष्मी दुल्हन बनकर संबंधित व्यक्ति के घर जाती थी और मौका मिलते ही जेवर, सामान व नकदी लेकर फरार हो जाती थी।

तीन गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने लक्ष्मी, उसके पति प्रमोद उर्फ पालू और वीरेंद्र उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया है। वहीं वेदप्रकाश और राजकुमार की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हिडन कैमरा, जेवर, शादी से जुड़ा सामान और 40 हजार रुपये समेत अन्य सामग्री बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रमोद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में ठगी व ब्लैकमेलिंग के शिकार लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)