जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य की जानकारी ली
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय सार्वजनिक जीवन में लौटने की शुभकामनाएं भी दीं।
The post जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य की जानकारी ली appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Ekhabri


