होम › Chhattisgarh › चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती
Chhattisgarh

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

WhatsApp Facebook
चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को ऐसी ही अपना शिकार बनाया करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग अपनी दुकान पर आने वाली मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर चॉकलेट और अन्य खाने-पीने की चीजें देने के बहाने अपनी दुकान के भीतर बुलाता था। इसके बाद वह मासूमों के साथ अपनी गंदी हरकत करता था। आरोपी की इस हरकत से डरी-सहमी बच्चियां शुरुआत में कुछ कह नहीं पाईं, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने पूरी आपबीती अपने माता-पिता को बताई।

 

अपनी बच्चियों के मुंह से आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना देर किए पीड़ित परिवारों ने तुरंत छावनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा और थाना प्रभारी ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस टीम ने देर रात मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

The post चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)