Birgaon Municipal Corporation Ward Reservation: बीरगांव नगर निगम में वार्डों का आरक्षण पूरा,40 में से 14 वार्ड महिलाओं और 7 एससी-एसटी के लिए आरक्षित, यहां देखें आरक्षित वार्डों की सूची

Birgaon Municipal Corporation Ward Reservation: रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में होने वाले बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई। सबसे पहले एसटी-एससी आरक्षित वार्डों के नाम बताए गए। इसके बाद ओबीसी और इसमें महिला ओबीसी के लिए आरक्षित वार्डों की लॉटरी निकाली गई।
बता दें कि बीरगांव निगम के चुनाव में परिसीमन का नियम लागू होने की वजह से सभी वार्डों का आरक्षण नए सिरे से किया गया। इसमें कई पुराने नेताओं के वार्ड आरक्षित हो गए हैं। निगम के महापौर नंदलाल देवांगन का वार्ड ओबीसी हो गया है।
आरक्षण के बाद की स्थिति:-
Source: Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Asian News Bharat


