होम › Technology › Cyber Crime : Instagram विज्ञापन पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 98 हजार रुपये
Technology

Cyber Crime : Instagram विज्ञापन पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 98 हजार रुपये

WhatsApp Facebook
Cyber Crime : Instagram विज्ञापन पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 98 हजार रुपये

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36126-untitled Cyber Crime : Instagram विज्ञापन पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 98 हजार रुपये

Cyber Crime : ग्वालियर। सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापन पर बिना जांचे क्लिक करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में Instagram पर एक विज्ञापन खोलने के बाद महिला का मोबाइल हैंग हो गया। कुछ ही घंटों बाद बैंक खाते से तीन अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन में करीब 98 हजार रुपये निकल गए।

मामला रूद्रपुरा का है। जयप्रताप सिंह बाथम के मुताबिक उनकी पत्नी रचना बाथम मोबाइल पर Instagram चला रही थीं। इसी दौरान स्क्रीन पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही फोन अचानक हैंग हो गया। मोबाइल का कोई फंक्शन काम नहीं कर रहा था और वह स्विच ऑफ भी नहीं हो रहा था।

इसके बाद फोन को एक मोबाइल दुकान पर ले जाया गया, जहां उसे बंद कर दोबारा चालू किया गया। कुछ घंटे बाद बैंक किस्त से जुड़ा मैसेज आया, जिसके बाद खाते की जांच की गई। खाते में करीब 2,970 रुपये का निगेटिव बैलेंस दिखाई दिया।

UPI से तीन बार निकली रकम

परिवार ने जब बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो सामने आया कि खाते से UPI के जरिए तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 98 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला ने किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने से इनकार किया।

ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक को भी सूचना दी। इसके बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद मोबाइल में किस तरह सेंध लगी और रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई। मामले की तकनीकी जांच के साथ संदिग्ध लेनदेन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)