होम › Technology › MP Crime : इंदौर कनाड़िया हत्याकांड : पिता की दरिंदगी से उजड़ा परिवार, 8 साल के बेटे ने तैरकर बचाई जान
Technology

MP Crime : इंदौर कनाड़िया हत्याकांड : पिता की दरिंदगी से उजड़ा परिवार, 8 साल के बेटे ने तैरकर बचाई जान

WhatsApp Facebook
MP Crime : इंदौर कनाड़िया हत्याकांड : पिता की दरिंदगी से उजड़ा परिवार, 8 साल के बेटे ने तैरकर बचाई जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36106-image-2026-08-18t123154246 MP Crime : इंदौर कनाड़िया हत्याकांड : पिता की दरिंदगी से उजड़ा परिवार, 8 साल के बेटे ने तैरकर बचाई जान

MP Crime : इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका अनीता चौहान के पिता ने अपनी बेटी और नातिन की मौत को लेकर दर्दनाक बातें सामने रखी हैं। परिवार का आरोप है कि आरोपी सुनील चौहान शादी के करीब 20 साल बाद भी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा और उस पर शक करता था। इसी विवाद को लेकर उसके खिलाफ देवास में मारपीट का मामला भी दर्ज कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात आरोपी अपनी पत्नी अनीता और दोनों बच्चों को घूमने के बहाने घर से बाहर ले गया। इसके बाद वह उन्हें तालाब के पास सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां उसने अनीता की हत्या कर दी और दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया।

12 साल की बेटी की मौत, 8 साल का बेटा बच निकला

तालाब के गहरे पानी में 12 वर्षीय बेटी माही की डूबने से मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा अजय किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। इसके बाद वह पास के गांव पहुंचा और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। मासूम की हिम्मत और सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनीता का शव बरामद किया और तालाब से माही का शव भी बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

20 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत

मृतका के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही अनीता को प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। परिवार ने विवाद से परेशान होकर पहले भी कानूनी मदद ली थी और देवास में आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। बाद में परिवार झलारिया में रहने लगा, लेकिन हालात नहीं बदले।

अब इस वारदात ने परिवार के सामने कई सवाल छोड़ दिए हैं। एक ओर मां और बेटी की मौत का सदमा है, तो दूसरी ओर 8 साल के मासूम अजय के सामने उसकी मां की हत्या और बहन के डूबने का भयावह दृश्य हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)