होम › Technology › CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Technology

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

WhatsApp Facebook
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36088-whatsapp-image-2026-08-18-at-111119-am-1024x577 CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

CG Accident : कटघोरा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बांकीमोंगरा के चांदनी चौक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों युवक वाहन के नीचे आ गए और उनकी जान चली गई।

घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर आए। चक्काजाम के कारण रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से चांदनी चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाने, भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)