होम › Technology › MP News : राजधानी की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 10 और नई ई-बसें, शहर के इन रूट्स की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, दिव्यांग यात्रियों को भी सुविधा
Technology

MP News : राजधानी की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 10 और नई ई-बसें, शहर के इन रूट्स की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, दिव्यांग यात्रियों को भी सुविधा

WhatsApp Facebook
MP News : राजधानी की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 10 और नई ई-बसें, शहर के इन रूट्स की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, दिव्यांग यात्रियों को भी सुविधा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36069-bus MP News : राजधानी की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 10 और नई ई-बसें, शहर के इन रूट्स की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, दिव्यांग यात्रियों को भी सुविधा

भोपाल। भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मंगलवार से राजधानी की सड़कों पर 10 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। इसके साथ ही शहर में संचालित ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। नई बसों के संचालन से बैरागढ़, कोलार रोड, बावड़ियाकलां और सलैया जैसे इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इन सभी रूट्स का जुड़ाव एमपी नगर से होगा, जिससे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिलेगा।

रोजाना 10 से 12 हजार यात्री कर सकेंगे सफर

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड यानी BCLL फिलहाल 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रहा है। इन बसों से रोजाना औसतन करीब 4,500 यात्री सफर करते हैं। नई 10 बसों के जुड़ने के बाद प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़कर 10 से 12 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। इनमें छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की भी बड़ी संख्या रहने की उम्मीद है। ई-बसों का किराया भी यात्रियों की सुविधा के हिसाब से रखा गया है। न्यूनतम किराया करीब 6 से 7 रुपये, जबकि अधिकतम किराया 40 रुपये तक बताया गया है।

B35 रूट से बैरागढ़ से सलैया तक सफर आसान

B35 रूट चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति ईको सिटी, सलैया तक संचालित होगा। इस रूट में लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, पीर गेट, कमला पार्क, रोशनपुरा, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, विट्ठन मार्केट, 1100 क्वार्टर, रोहित नगर और बावड़िया चौराहा जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल होंगे। इससे शहर के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

B36 रूट से कोलार रोड जुड़ेगा

B36 रूट कोच फैक्ट्री से कोलार रोड तक संचालित किया जाएगा। इस मार्ग में भोपाल रेलवे स्टेशन, अशोका गार्डन, सुभाष नगर, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा और बैरागढ़ चिचली जैसे प्रमुख इलाके आएंगे। यह रूट खास तौर पर कोलार क्षेत्र से शहर के मध्य हिस्से तक आने-जाने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

B37 रूट से ISBT तक बेहतर कनेक्टिविटी

B37 रूट बैरागढ़ ई-बस डिपो से ISBT तक चलेगा। इस रूट के जरिए बैरागढ़, लालघाटी, हमीदिया अस्पताल, शाहजहांनाबाद, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जहांगीराबाद, मालवीय नगर, मिंटो हॉल, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, जिला न्यायालय और डीबी मॉल जैसे प्रमुख स्थान आपस में जुड़ेंगे। इससे शहर के व्यस्त क्षेत्रों और प्रमुख परिवहन केंद्रों तक पहुंचने में यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

नई इलेक्ट्रिक बसों में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में हाइड्रोलिक डोर लगाए गए हैं, जिससे व्हीलचेयर और ट्रायसिकल से आने वाले यात्री आसानी से बस में चढ़-उतर सकेंगे। बस के अंदर व्हीलचेयर या ट्रायसिकल के लिए अलग स्थान भी उपलब्ध कराया गया है।

छोटी बसें, संकरी सड़कों पर भी आसान संचालन

नई ई-बसों की लंबाई करीब 9 मीटर है, जबकि शहर में चलने वाली कई पुरानी सिटी बसें लगभग 12 मीटर तक लंबी हैं। कम लंबाई के कारण इन बसों को संकरी सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाना अपेक्षाकृत आसान होगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)