होम › Sports › Badminton World Championship: भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन चीन के शी यू ची को हराया, पीवी सिंधु भी जीतीं
Sports

Badminton World Championship: भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन चीन के शी यू ची को हराया, पीवी सिंधु भी जीतीं

WhatsApp Facebook
Badminton World Championship: भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन चीन के शी यू ची को हराया, पीवी सिंधु भी जीतीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36023-untitled Badminton World Championship: भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन चीन के शी यू ची को हराया, पीवी सिंधु भी जीतीं

Badminton World Championship: नई दिल्ली। भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी चीन के शी यू ची को पहले ही दौर में हरा दिया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-22 आयुष ने शानदार खेल दिखाते हुए यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-15 से अपने नाम किया।

शी यू ची के खिलाफ दिखाया दमदार खेल

आयुष ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहला गेम 21-14 से जीत लिया। दूसरे गेम में शी यू ची ने वापसी करते हुए 21-13 से बाजी मारी, लेकिन निर्णायक गेम में आयुष ने दबाव बनाए रखा और 21-15 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

2025 में जीता था पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब

आयुष शेट्टी ने 2023 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। उन्हें करियर की बड़ी सफलता 2025 यूएस ओपन में मिली, जहां उन्होंने फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को 21-18, 21-13 से हराकर अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2026 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक भी हासिल किया।

पीवी सिंधु ने भी जीत से की शुरुआत

भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी महिला एकल में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर-9 सिंधु ने पहले दौर में आयरलैंड की सोफिया नोबल को महज 29 मिनट में 21-7, 21-11 से हराया।

सिंधु ने पहले गेम में 8-0 की बढ़त बनाकर मुकाबले पर शुरुआत से ही पकड़ बना ली और नोबल को वापसी का मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में 141वीं रैंकिंग वाली नोबल ने बेहतर प्रदर्शन किया और ब्रेक तक सिंधु से सिर्फ तीन अंक पीछे थीं। हालांकि, इसके बाद सिंधु ने अगले 13 में से 10 अंक जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में उनका सामना कनाडा की वेन यू झांग से होगा।

त्रिसा-गायत्री और अर्जुन-हरिहरन भी जीते

महिला युगल में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने स्पेन की पाउला लोपेज और एल. रोड्रिगेज को 21-9, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

वहीं, पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन ने आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स के खिलाफ जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से जीता। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी 6-4 से आगे थी, तभी आयरिश जोड़ी ने चोट के कारण मैच से हटने का फैसला किया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)