होम › Technology › CG News: पेंशनर्स एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह भी रहे मौजूद
Technology

CG News: पेंशनर्स एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह भी रहे मौजूद

WhatsApp Facebook
CG News: पेंशनर्स एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह भी रहे मौजूद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36006-brijmohan CG News: पेंशनर्स एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह भी रहे मौजूद

CG News: रायपुर। केंद्रीय सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन रविवार, 16 अगस्त को किया गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

कार्यालय भवन के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पेंशनर्स के कल्याण और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यालय भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को गति देने और पेंशनर्स से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

संगठन की भावी योजनाओं पर हुई चर्चा

एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह ने संगठन को भविष्य में हरसंभव सहयोग देने की बात कही। एसोसिएशन के सचिव एन.एस. समरथ ने संगठन की आगामी योजनाओं और कार्ययोजना की जानकारी दी। इसके बाद अध्यक्ष एस.पी. डोंगरे ने संगठन के विस्तार और भविष्य की गतिविधियों की रूपरेखा रखी।

पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 66 के पार्षद कृष्णा सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक संदीप अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पा पाटले, विशेष आमंत्रित सदस्य अविरल सिंह, जिला संयोजक राहुल हरितवाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिया सिंह भी शामिल हुए। अध्यक्षीय संबोधन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)