होम › Technology › MP में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, की कई बड़ी घोषणाएं, हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार
Technology

MP में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, की कई बड़ी घोषणाएं, हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार

WhatsApp Facebook
MP में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, की कई बड़ी घोषणाएं, हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35773-mp MP में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, की कई बड़ी घोषणाएं, हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार

MP: भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश देशभक्ति के रंग में नजर आया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले वंदे मातरम् और बाद में राष्ट्रगान हुआ। सीएम ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पुलिस बैंड समेत 22 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।

हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब तक 85 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्त किया है। आने वाले समय में हर साल एक लाख से अधिक युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। इसमें शिक्षा, कौशल, स्टार्टअप, रोजगार और खेल पर फोकस रहेगा।

हर जिले में बनेगा MSME पार्क

सीएम ने हर जिले में एक MSME पार्क और 10 नए MSME क्लस्टर बनाने की घोषणा की। प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या 12 हजार से ज्यादा करने और 100 नए इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी पेपरलेस

1 नवंबर 2026 से मरीजों की जांच व्यवस्था पूरी तरह पेपरलेस करने की घोषणा की गई। मरीजों का रिकॉर्ड डिजिटल रहेगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनलाइन सलाह भी मिलेगी। अगले छह महीने में एक हजार और डॉक्टरों की भर्ती होगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट

युवाओं से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे के लिए चार फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। ड्रोन, AI, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)