होम › Technology › CBI Raid : रेलवे अफसर पर रिश्वत मांगने का आरोप, PP यार्ड में CBI की छापेमारी
Technology

CBI Raid : रेलवे अफसर पर रिश्वत मांगने का आरोप, PP यार्ड में CBI की छापेमारी

WhatsApp Facebook
CBI Raid : रेलवे अफसर पर रिश्वत मांगने का आरोप, PP यार्ड में CBI की छापेमारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35697-untitled CBI Raid : रेलवे अफसर पर रिश्वत मांगने का आरोप, PP यार्ड में CBI की छापेमारी

CBI Raid : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई-चरोदा स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रेलवे ठेकेदार से कथित तौर पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) अनमोल उइके के कार्यालय में छापेमारी की। गुरुवार शाम शुरू हुई कार्रवाई शुक्रवार दोपहर तक जारी रहने की जानकारी सामने आई है।

शिकायत के बाद CBI ने रचा ट्रैप

सूत्रों के अनुसार, रेलवे ठेकेदार दीपक वर्मा ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत की थी। आरोप है कि नए काम का ठेका देने और पुराने काम के बकाया बिल पास कराने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने कथित ट्रैप की योजना बनाई। इसके तहत ठेकेदार को केमिकल लगे नोटों वाला लिफाफा देकर अधिकारी के पास भेजे जाने की बात सामने आई है।

लिफाफा लेते ही टीम ने मारा छापा

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे सीबीआई टीम पीपी यार्ड पहुंची। जैसे ही लिफाफा अधिकारी ने लिया, टीम ने कार्यालय में कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद अधिकारी के हाथ धुलवाए गए। सूत्रों के अनुसार, हाथों पर केमिकल के निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

फाइलों से लेकर डिजिटल रिकॉर्ड तक की जांच

कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने सीनियर डीएमई के कार्यालय को अपने नियंत्रण में लेकर टेंडर से जुड़ी फाइलों, पुराने कार्यों के दस्तावेज, बिल, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। इसके साथ ही कार्यालय में मौजूद अधिकारियों के मोबाइल और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के साथ रायपुर और दुर्ग की टीम के अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे। सीबीआई अधिकारियों ने रेलवे अफसर से पूछताछ भी की।

क्या है PP यार्ड का काम?

भिलाई के चरोदा स्थित पीपी यार्ड में भिलाई स्टील प्लांट समेत अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए आने वाली मालगाड़ियों के वैगनों की जांच और आवश्यक मरम्मत से जुड़े काम किए जाते हैं। यार्ड में कई कार्य अलग-अलग ठेकों के माध्यम से कराए जाते हैं। इसी ठेका प्रक्रिया और पुराने बिलों के भुगतान को लेकर शिकायत सामने आने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी तस्वीर

सीबीआई की कार्रवाई की खबर फैलते ही रेलवे विभाग में हलचल तेज हो गई। फिलहाल जांच एजेंसी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। मामले में कितनी रकम बरामद हुई, क्या-क्या दस्तावेज जब्त किए गए और आगे किन लोगों पर कार्रवाई होगी, इसकी तस्वीर सीबीआई की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही साफ होगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)